सॉफ्टवेयर क्या है? - What is Software in Hindi | Go my class
- Go My Class
- Dec 25, 2020
- 3 min read
Updated: Mar 7
सॉफ्टवेयर क्या है?
कंप्यूटर सिस्टम में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों महत्वपूर्ण हैं। ये दोनों एक दूसरे के बिना काम नहीं कर सकते हैं। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर विभिन्न कार्यक्रमों/प्रोग्रामों का एक समूह होता है जो कंप्यूटर हार्डवेयर को काम करने के निर्देश देता है। सॉफ्टवेयर, उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर पर काम करना आसान बनाता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को छुआ नहीं जा सकताहै। इसे केवल देखा और समझा जा सकता है क्योंकि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। कंप्यूटर में विभिन्न कार्यों को करने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। जैसे:- नोटपैड, वर्डपैड, एमएस-ऑफिस, फोटोशॉप आदि।

सॉफ्टवेयर के प्रकार (Types of Software):~
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)
2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
3. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility Software)
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर क्या है ?
सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर को नियंत्रित करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर की मदद से आप कंप्यूटर पर आसानी से अपना काम कर सकते हैं। सिस्टम सॉफ्टवेयर के कारण, ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर सिस्टम के हार्डवेयर के साथ बातचीत(interact) करने में सक्षम होता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसके बिना कंप्यूटर कोई काम नहीं कर सकता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कई प्रोग्रामों का एक समूह है जो कंप्यूटर के सभी कार्यों को संभालता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में पहले से हिं इंस्टॉल होता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का सबसे बुनियादी (basic) प्रोग्राम है और यह बुनियादी स्तर(level) पर काम करता है इसलिए इसे निम्न-स्तर(low-level) का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कहा जाता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के बैकग्राउंड में चलता है इसलिए यह अपने आप सभी कार्यों को संभालता है। इसके लिए किसी उपयोगकर्ता की आवश्यकता नहीं होता है।
नोट :~ सिस्टम सॉफ्टवेयर को एक non-volatile भंडारण उपकरण में संग्रहीत किया जाता है।
सिस्टम सॉफ्टवेयर के प्रकार :~
-> ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
Windows 10
Linux
2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर क्या है ?
ऐसे सॉफ्टवेर जिसे यूजर द्वारा किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है, उसे एप्लीकेशन सॉफ्टवेर कहा जाता है। एप्लीकेशन सॉफ्टवेर ऐसे प्रोग्राम हैं जो यूजर द्वारा किसी विशेष कार्यों को करने के लिए बनाया गया है। उपयोगकर्ता विभिन्न कार्यों के लिए कंप्यूटर में विभिन्न एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर का उपयोग कर सकता है। कुछ एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर पहले से ही कंप्यूटर में इंस्टॉल होते है, जैसे- नोटपैड, वर्डपैड, एमएस-ऑफिस आदि। कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेर फ्री में मिलते हैं और कुछ एप्लीकेशन खरीदना पड़ता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर अपने आप काम करता है, लेकिन एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता द्वारा काम करता है। एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर उपयोगकर्ता को कंप्यूटर से जोड़ता है।
एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर के कुछ उदाहरण :~
1. नोटपैड (Notepad)
2. वर्डपैड (WordPad)
3. एम. एस-ऑफिस (MS-Office)
4. म्यूजिक प्लेयर (Music Player)
5. विडियो प्लेयर (Video Player)
6. फोटोशॉप (Photoshop)
7. पेजमेकर (PageMaker)
8. कोरेल ड्रा (CorelDraw)
9. ब्राउज़र (Browser)
3. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर क्या है ?
यूटिलिटी सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसे कंप्यूटर को एनालाइज, कॉन्फ़िगर, ऑप्टिमाइज़ और मेन्टेन करने के लिए बनाया गया है। कुछ यूटिलिटी सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पहले से हिं इनस्टॉल होता है और कुछ यूटिलिटी सॉफ्टवेयर को खरीदकर खुद से इस्ताल करना पड़ता है। यूटिलिटी सॉफ्टवेर कंप्यूटर के कार्य क्षमता को बढ़ाता है और सुचारू रूप से काम करने में सहायता करता है. यूटिलिटी सॉफ्टवेयर का उपयोग कंप्यूटर सिस्टम को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।
यूटिलिटी सॉफ़्टवेयर के कुछ उदाहरण :~
1. डिस्क फ्रेगमेंट (Disk Fragment)
2. स्कैन डिस्क (Scan Disk)
3. डिस्क चेकर (Disk Chekar)
4. बैकअप & रिकवरी (Backup & Recovery)
5. सिक्यूरिटी प्रोग्राम (Security Program)
6. वायरस स्कैनर (Virus Scanner)
7. एंटी-वायरस (Anti-virus)
8. Uninstaller


Comments